रक्सौल के लाल एक्टर सुनिल कवि राज बने अंतराष्ट्रीय ऐम्बैसडर
रक्सौल के लाल एक्टर सुनिल कवि राज बने अंतराष्ट्रीय ऐम्बैसडर
बालिवुड एवं टीवी सिरियल में काम करने वाले फेमस एक्टर सुनिल कवि राज को विश्व संवाद परिषद के द्वारा अंतराष्ट्रीय ऐम्बैसडर नियुक्ति किया गया है । विश्व संवाद परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्री डा० श्याम पचौरी जी के द्वारा विश्व संवाद परिषद का अंतराष्ट्रीय ऐम्बैसडर नियुक्ति किया गया है। यह उपाधि समाज में सक्रिय रूप से धरातलीय स्तर पर नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करने, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा समाग्री प्रदान करने, नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने, ट्यूशन सेंटर, स्कूल आदि में मोटिवेशनल वर्कशॉप आयोजित करने आदि कार्यों के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्रीज में लगातार दो सालों से कड़ी मेहनत के साथ निम्न टीवी सिरियल राधाकृष्ण,देवी आदि पराशक्ति, राम सीया के लव-कुश,चंद्र गुप्त म र्य, पोरस, झाँसी की रानी, केशरी नंदन और बेलगाम फिल्म आदि में करने को देखकर प्रदान किया गया।
बता दे कि सुनिल कवि राज बिहार के चंपारण जिले के रक्सौल शहर के चैनपुर ग्रामवासी श्री विजय प्रसाद जी के सुपुत्र है । सुनिल कवि राज जी का प्रारंभिक शिक्षा गाँव के छोटे से विद्यालय में हुआ। आरंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पीछले साल ग्रेजुएशन भी प्राप्त कर लिए। इनका बचपन से ही फिल्मों में जाने का सपना था जो अब सच हो चुका है और अब सुनिल कवि राज जी फिल्म इंडस्ट्रीज में धमाका कर रहे हैं ।