
एक्टर बनने के लिए मुम्बई से फोन आया था वो मुझे मुम्बई बुला रहे हैं क्या करें
सवाल-: एक्टर बनने के लिए मुम्बई से फोन आया था वो मुझे मुम्बई बुला रहे हैं क्या करें?
इस बात के लिए मैं बधाई भी देता हूँ कि आपको मुम्बई के फोन आया था एक्टर बनने के लिए बधाई हो। सुनने में कितना अच्छा लग रहा है कि मुम्बई से एक्टर बनने के लिए। फोन आया था वो लोग एक्टर बना देगें।जैसे मानों आज और अभी एक्टर बन गए। मानों जैसे सपनों में पंख लग गए हो। दिमाग में तरह तरह के विचार आने लगते हैं कि मुम्बई जाकर एक्टर बन जाएगें, अपना नाम होगा, सोहरत होगा, अपना गाड़ी बंगाल होगा, फैंस सभी मिलेगें, लाखों लोग आटोग्राफ लेगा, न्यूज़ चैनल पर मुझे दिखाया जाएगा, गाँव-शहर में सब लोग मुझे जानने लगेगें, रिस्तेदार मेरा नाम लेगें, हम तो फेमस हो जाएगा बस एक बार मुम्बई चले जाए।
आपने से सब सोचा काफी अच्छी बात है, सोचना चाहिए, आपने बडे़ बडे़ सपने भी देख लिया काफी अच्छी बात है और आपको एक्टर बनाने के लिए मुम्बई से फोन काल आया था वाह जी यह भी काफी अच्छी बात है मगर मगर असलियत यह है कि ये जितने बातें अब तक आपने सोचा सब बकवास है। ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ धोखा है कोई आपको एक्टर नहीं बना रहा । सब आपको धोखा दिया जा रहा है। आप जितना जल्द समझ जाए बेहतर होगा । वरना आपको पछताने के अलावा कुछ हाथ नसीब नहीं होगा और तो और आपकी बदनामी होगी वो अलग। आपको लोग बेवकूफ और नकारा कहेगें, घर के लोग ताने मारेगें । आप कोई एक्टर नहीं बनने वाले, कोई नाम नहीं होने वाला, कोई सौहरत नहीं मिलने वाला, कोई गाड़ी बंगला नहीं होगा, आपसे कोई नहीं मिलने वाला, कोई आपको पहचान नहीं मिलेगा । बल्कि आप अपनी गलती पर पछताओगे और घर से बाहर जाना तो दूर की बात , किसी कोने में पडे रहोगे। जीवन बोझ बन जाएगा।
चलिए आरंभ से आरंभ करते हैं कि हकीकत में आपके साथ क्या होगा । मान लो आपके पास किसी कास्टिंग डायरेक्टर , डायरेक्टर, प्रोडक्शन, प्रोडक्शन हाउस, मैनेजर , एक्टर आदि किसी का भी फोन आता है जो आपको बडे़ प्यार से बोलेगा " बेटा आप बहुत अच्छा एक्टर बन सकते हैं पहले आप अपना फोटो और विडियो भेजो " जब आप अपना फोटो और विडियो भेजोगे तब आपको काल आएगा " बेटा आप काफी अच्छा एक्टिंग करतें हो, आप तो एक सुपरस्टार बन सकते हो। आप जल्दी से मुम्बई आ जाओ हम आपको फेमस कर देगें। तुम छा जाओगे मुम्बई, रातों रात फेमस हो जाओगे। मुम्बई में मेरा काफी जान पहचान है, मेरा कोई फिल्म स्टुडियो है, मैने कई हजार लोगों को हिरो बनाया है, मेरे साथ सलमान खान, अक्षय कुमार, रितिक रौशन, करण जौहर, रोहित सेट्टी आदि चाय पीते हैं -खाना खाते है, एक साथ घुमते है फिरते हैं । सबके साथ जान पहचान है"", और तो और आपको सभी के साथ सेल्फी लिया फोटो भी दिखा देगें । भाई अब तो विश्वास करना ही पड़ेगा ।
अब आप तो सपने सजाने लगोगे, बडे़ बडे़ सपने। क्योंकि उन्होंने आपको चने के झाड पर चढ़ा दिया है और उन्हें पता है कि आप ख्वाब सजा रहे हो और वापस फोन जरूर करोगे। जब आप कुछ जानकारी के लिए फोन करोगे तब शुरू होगा खेला। अब आगे बढते हैं जब आप फोन करोगे कि सर आप अपना नाम, पता और अपने बारे में बताओ तो वह आपको सब बताएगा। आपको अपना नाम,फोटो, आधार कार्ड सब कुछ बता देगा । आपको विश्वास दिलाएगा की वह गलत आदमी नहीं है । आपसे चिपडी-चुपडी बातें करेगा, आपके सुख-दूख सुनेगा और जब आप उसपर भरोसा कर लेगें कि आदमी काफी अच्छा है ये एक्टर बना देगा, इसके बातों में सच्चाई है।
अगले काल में बोलेंगा हमारे यहाँ Registration Charge मात्र 2500 रूपये लग रहा है कृपया आप मुझे कल तक मेरे Account में भेज दो उसके बाद आपको Artist Card भेज देगें । सिर्फ कल तक समय है आप जल्दी करो नहीं तो मै कुछ नहीं कर पाउगा । अब आप पैसे की व्यवस्था में लग जाओगे क्योंकि इतना बड़ा मौका जो मिला है और आप कहीं ना कहीं से पैसे की व्यवस्था कर भेज दोगे।
इसके बाद अब उसका फोन कभी नहीं आएगा ना ही कभी लगेगा । तो गई भैसिया पानी में अब कुछ नहीं होने वाला आप उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते, ना ही उसके पास जा सकते हैं और ना ही केस कर सकते हैं क्योंकि वो फर्जी निकला । अब आपको पछताने के अलावा कोई रास्ता नहीं है, आपको खुद पर शर्म आने लगेगा । घर से और आसपास के लोगों से ताना मिलेगा वो अलग ।
आपको समझ आ गया होगा कि वो फोन आपको एक्टर बनाने के लिए आया था वो फेक है तो अब करना है कि उसका न० ब्लॉक करो और अपना काम करो । किसी भी फेक काल के चक्कर में ना फंसे और ना ही गुगल से किसी का न० निकाल कर फोन करें क्योंकि किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो आपको आगे बढ़ाऐ और जो आपको हीरो बनाने की बात कर रहा है वो आपको बर्बाद कर देगा तो जरूर है सावधान रहना । इस लिए फेक फोन काल से दूर रहें धन्यवाद🙏💕